फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में रेल कर्मचारियों ने सहायक मंडल अभियंता पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, कार्यालय घेरा

शाहजहांपुर में नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (नरमू) ने सहायक मंडल अभियंता पर कर्मचारियों के शोषण का आरोप लगाते हुए जोरदार तरीके से प्रदर्शन किया। कार्यालय का घेराव कर विरोध भी दर्ज कराया गया। बृहस्पतिवार को मंडल उपाध्यक्ष सुनील तिवारी व शाखा सचिव शिवकुमार सक्सेना के नेतृत्व में रेलवे कर्मचारी गोविंदगंज स्थित सहायक मंडल अभियंता के कार्यालय में पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। शाखा सचिव ने कहा कि रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी भारत सरकार के कर्मचारी है। सभी को वेतन और भत्ते सरकार देती है। कोई अफसर अपनी जेब से नहीं देता। सहायक मंडल अभियंता पर मनमानी का आरोप लगाया। मंडल उपाध्यक्ष ने आवास आवंटन में अनियमितता का आरोप लगाया। प्रदर्शन करने वालों में मोहम्मद अशरफ, जयपाल सिंह, नवनीत, राकेश, संतोष, प्रभात सिंह, अशोक कुमार, सलीम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें