फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिला कारागार में बंदियों ने लिया आम का स्वाद, मानवाधिकार संगठन ने किया वितरण

मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Jun 2025 05:39 PM IST

शाहजहांपुर जिला कारागार में बंदियों के लिए आम पार्टी का आयोजन किया गया। विभिन्न तरह के आमों का बंदियों ने आनंद लिया। मानवाधिकार संगठन के पदाधिकारियों ने जेल में बंदियों के लिए आम उपलब्ध कराएं। आम पाकर बंदी खुश हो गए। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि अनेक बंदियों से कोई मिलने नहीं आता है। अधिकांश बंदियों को पूरे सीजन में आम खाने को नहीं मिला। उनके लिए समाजसेवियों से संपर्क साधा तो उमेश शर्मा ने आम उपलब्ध करा दिए। पदाधिकारियों ने जेल अधीक्षक को अंगवस्त्र भेंट किए। इस मौके पर विवेक श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिंह उर्फ काले आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें