फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्री बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू, तिलहर तहसील के स्कूलों को बांटे गए प्रश्न पत्रों के बंडल

शाहजहांपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले प्री बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज से तहसील तिलहर के स्कूलों के लिए प्रश्न पत्रों के बंडलों का वितरण गया। दो दिन में हाईस्कूल के 112 और इंटरमीडियट के 80 स्कूलों को प्रश्न पत्र के बंडल बांटे गए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित होने वाली परीक्षा 18 फरवरी से होगी। बोर्ड परीक्षा से पहले ही आठ जनवरी से प्री बोर्ड परीक्षा को कराया जाएगा। प्री बोर्ड को रिजर्व प्रश्न पत्रों के जरिये कराया जाएगा। प्रश्न पत्रों के वितरण के लिए डीआईओएस ने तहसीलवार दिन तय किया था। बुधवार को तिलहर तहसील के स्कूलों के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर प्रश्न पत्रों को प्राप्त किया। जीआईसी के प्रधानाचार्य अनिल सिंह ने बताया कि प्री-बोर्ड के जरिये छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा का अनुभव मिलेगा। इससे वह और बेहतर तैयारी कर परीक्षा को दे सकेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें