शाहजहांपुर में अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर गुरुवार को पुलिस कार्यालय और पुलिस लाइन में अधिकारियों-कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। एसपी राजेश द्विवेदी ने नशा मुक्ति अभियान की आवश्यकता व महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि सभी नशे से दूर रहें और दूसरों को भी प्रेरित करें। नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि समाज की संरचना को भी कमजोर करता है। पुलिस विभाग का यह प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस लाइन में सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने रिक्रूट आरक्षियों को नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत शपथ दिलाई। रिक्रूटों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे।