फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण का अभ्यास, आंसू गैस के गोले छोड़े

शाहजहांपुर में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सभी सर्किलों में दंगा नियंत्रण ड्रिल का अभ्यास कराया गया। इस बीच पुलिस ने दंगाइयों से निपटने का अभ्यास किया। आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। पुलिस लाइन में हुई मॉक ड्रिल में एसपी सिटी देवेंद्र कुमार व सीओ सिटी पंकज पंत ने पुलिस कर्मियों को महत्वपूर्ण उपाय बताए। उन्होंने बलवा नियंत्रण को लेकर अभ्यास भी कराया गया। ड्रिल के दौरान पुलिस बल को आकस्मिक परिस्थितियों, भीड़ नियंत्रण, बलवा व कानून-व्यवस्था से जुड़ी चुनौतीपूर्ण स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया। दंगा नियंत्रण उपकरणों, सुरक्षा संसाधनों एवं आवश्यक पुलिस उपकरणों के उपयोग का अभ्यास कराया गया। अधिकारियों ने पुलिस बल को त्वरित प्रतिक्रिया, बेहतर आपसी समन्वय और प्रभावी कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने, अफवाहों पर नियंत्रण रखने व किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल, निष्पक्ष एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें