शाहजहांपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को थाना सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सदर क्षेत्र की युवती की तहरीर पर चौक कोतवाली में सुमित गुप्ता निवासी मोहल्ला हुंडालखेल थाना कोतवाली, अभिषेक पांडेय, हितेश चंद्र, सत्यम, मोनी, समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती ने आरोप लगाया कि सुमित गुप्ता ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर शादी की बात से इन्कार कर दिया, साथ ही पीड़िता से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। मुकदमे की विवेचना सदर बाजार थाने में ट्रांसफर की गई। सदर बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुमित को बरेली मोड़ से सीतापुर की ओर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया है।