शाहजहांपुर के पुवायां में पुलिस से मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल बदमाश सौरभ मिश्रा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वाहन चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में सौरभ मिश्रा घायल हुआ। पुलिस ने अर्पित सक्सेना और मौसम को भी पकड़ा। उनके पास से चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद हुआ है।