फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर के हनुमत धाम पर रील बनाने वालों पर कार्रवाई की मांग, विश्व हिंदू रक्षा सेना ने किया प्रदर्शन

शाहजहांपुर में विश्व हिंदू रक्षा सेना ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हनुमतधाम पर अभद्र ढंग से रील बनाने का विरोध किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल शुक्ला के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को दिया। राहुल ने बताया कि सड़कों पर छुट्टा गोवंशीय पशु घूम रहे हैं। इन्हें गोशाला भिजवाया जाए। बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहीं कोचिंग संस्थानों का रजिस्ट्रेशन कराया जाए या बंद किए जाएं। हनुमतधाम एक तीर्थ स्थल है। वहां अवैध रूप से रीलें बनाईं जा रही हैं, जो लोग गलत ढंग से रील बना रहे हैं, उन पर कार्रवाई की जाए। शहर में जुआ व सट्टा पर रोक लगाई जाए। इससे युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। ज्ञापन देने वालों में अक्षय कुमार, अंश दीक्षित, वीरेंद्र, शिवम, अंकित अवस्थी, आकाश यादव, अर्जुन, रूपेश, आदर्श, आदित्य, तन्मय, अतुल, शिवम, अरमान आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें