फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किमी के रास्ते में हाईवे व दो तालाब, अभिभावकों ने किया स्कूल विलय का विरोध

शाहजहांपुर के मदनापुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय कुईरी का स्कूल मर्ज किए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को ग्रामीण बच्चों के साथ बीएसए कार्यालय पहुंचे। अभिभावकों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। बीएसए के नहीं मिलने पर कलक्ट्रेट में नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया। दोपहर करीब 12 बजे स्कूल ड्रेस में बच्चों को लेकर अभिभावक बीएसए कार्यालय में पहुंच गए। अभिभावकों ने नारेबाजी करना शुरू कर दी। शोर सुनकर कर्मचारी बाहर आए और उन्हें समझाया। ग्रामीण काफी देर तक बीएसए का इंतजार करते रहे। उसके बाद कलक्ट्रेट में पहुंचे और ज्ञापन देकर बताया कि प्राथमिक विद्यालय का विलय प्राथमिक विद्यालय समसीपुर में किया जा रहा। दो तालाब और हाईवे होने के चलते बच्चों की सुरक्षा केा लेकर खतरा है। दूरी भी दो किलोमीटर है। उन्होंने स्कूल मर्ज नहीं करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में धर्मेंद्र मौर्य, रामप्रताप, विश्राम धर्मवीर, जयवीर, वीरेंद्र, अर्जुन, भानुप्रताप, सुमित, जय सिंह, रमेश, अंकित, राम देवी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें