फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : परिषदीय स्कूलों में तिलक लगाकर और पुष्पवर्षा कर हुआ बच्चों का स्वागत

शाहजहांपुर जिले के परिषदीय विद्यालयों में सोमवार को बच्चों का पुष्पवर्षा और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। बच्चों को मिड डे मील में खीर और हलवा दिया गया। जिसको बनाने के लिए लेकर सुबह से ही तैयारी की जा रही थी। प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों ने बच्चों को नियमित स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित किया। शहर के लाल इमली चौराहा स्थित प्राथमिक विद्यालय पुख्ता तालाब में प्रधानाध्यापक मुख्तार ने कहा ने बताया कि विद्यालय में पिछले सत्र में 79 नामांकन थे। कुछ बच्चे पासआउट हो गए हैं। सोमवार को 25 बच्चे विद्यालय आए। जिनका स्वागत और सत्कार हुआ। प्राथमिक विद्यालय तारीन टिकली में शिक्षामित्र सुनीता सक्सेना ने बच्चों का स्वागत किया। बच्चों ने प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। इसके बाद उनका स्वागत हुआ। बच्चों को फल वितरण भी किया गया। इसी तरह से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में भी बच्चों का स्कूल पहुंचने पर स्वागत हुआ। कई विद्यालयों में प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में स्वागत उत्सव मनाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें