शाहजहांपुर में साइबर अपराध से बचने और महिलाओं को उनके अधिकारों के लिए जागरूक करने को पुलिस लगातार अभियान चला रही है। एसपी राजेश एस. के निर्देश पर सिंधौली पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों और सरकारी स्कूलों में जाकर महिलाओं और छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। महिला सब इंस्पेक्टर शिवानी चौधरी के नेतृत्व में महिला आरक्षी लक्ष्मी चौधरी उप्पल ने मिशन शक्ति के अंतर्गत स्कूली छात्र-छात्राओं को हेल्प लाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुसीबत में फंसो तो डायल 112 पर काल लगा दो। तुरंत ही मदद मिलेगी। महिलाओं को आपातकालीन स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करना चाहिए। जिससे अप्रिय घटनाओं से बचा जा सकता है। समाजसेवी मोहम्मद आसिफ अली मंसूरी ने मिशन शक्ति की सराहना की। शिक्षक नीतेश कुमार त्रिवेदी, रीना सिंह, सोनम मिश्रा, मनीष सिंह, हर्षिता अग्निहोत्री, नाजिश मंसूरी आदि मौजूद रही।