फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पुरानी पेंशन की मांग को लेकर जी रहेगा संघर्ष, शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने दिया बयान

शाहजहांपुर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने कहा कि पुरानी पेंशन की मांग को लेकर संघर्ष जारी है। सरकार भले ही यूपीएस ला रही हो, लेकिन पुरानी पेंशन में शामिल 50 फीसद वेतन, 20 वर्ष सेवा और डीए प्रदान करना ही होगा। रविवार को शहर आए सुशील कुमार पांडेय का बरेली मोड़ पर एक होटल में संगठन के जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। इस बीच उन्होंने संगठन की नीतियों और आगामी कार्ययोजना से अवगत कराया। बोले कि पुरानी पेंशन सबसे बड़ा मुद्दा रहा। जिसके लिए बीते वर्ष में संगठन ने काफी काम किया, जिसका परिणाम प्रधानमंत्री द्वारा यूपीएस को लाया जाना है। अभी इसका गजट नहीं हुआ है और विरोध चल रहा है। एक ही नाम से दो संगठन चलने के प्रश्न पर बताया कि 2012 में महामंत्री थे। संजय सिंह उस समय लेखाकार थे। 2015 में विपरीत विचारधारा का समर्थन न करने के कारण संगठन दो धड़ों में बंट गया। दोनों धड़ों के अलग चुनाव होते हैं। संयुक्त चुनाव 2009 और 2013 में मेरे द्वारा हो करवाए गए थे। इसके बाद संगठन का विघटन करा दिया गया। मैंने कभी संगठन नहीं तोड़ा। बोले संगठन में सभी की विचारधारा का समर्थन होना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें