फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्राइमरी स्कूलों के बच्चों ने किया शानदार डांस, वीडियो देख आप भी करेंगे वाहवाही

Thu, 25 Jul 2024 06:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

बेसिक के स्कूलों में शिक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत शाहजहांपुर में बृहस्पतिवार को चौथे दिन सांस्कृतिक दिवस पर प्राइमरी स्कूलों के बच्चों ने डांस, गायन और मंचन के माध्यम से शानदार प्रस्तुति दी। शिक्षकों व अन्य छात्र छात्राओं ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। बृहस्पतिवार को ब्लॉक भावलखेड़ा के अटसलिया स्थित विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इनमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अलग अलग प्रस्तुतियां दीं। किसी ने एकल तो कुछ बच्चों ने ग्रुप डांस किया। बम बम बोले मस्ती में डोले गाने पर बच्चों की प्रस्तुति ने सभी का मनमोह लिया। इसी तरह से अन्य बच्चों ने भी डांस और गाना गाया। शिक्षिका दपिंदर कौर और निखत परवीन ने छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया। इसी तरह से बेसिक के अन्य विद्यालयों में भी सांस्कृतिक दिवस मनाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें