शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र के ग्राम इटौआ में फंदे से लटककर जान देने वाली नैना का शव शनिवार शाम पांच बजे घर पहुंचा तो परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। गांव इटौआ में शुक्रवार शाम कुनेंद्र पाल की 16 वर्षीय पुत्री नैना का शव फंदे पर लटका मिला था। परिजनों ने एक युवक पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमॉर्टम के बाद शनिवार शाम शव घर लाया गया तो परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। रविवार दोपहर तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों को जानकारी दे दी गई है।