शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों ने अभियान चलाकर प्रतिबंधित ब्रांड की पानी की बोतलों को नष्ट कराया। अधिकारियों को देखकर अवैध वेंडर अपना सामान छोड़कर भाग गए। बोतलों को नष्ट करा दिया। मुरादाबाद के अधिकारियों के निर्देश पर सीएमआई एसके ठाकुर, सीएचआई त्रिलोक चंद्र ने अवैध रूप से खान-पान के सामान की बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस बीच प्लेटफॉर्म नंबर चार पर अफसरों को देखकर अवैध वेंडर भाग गए। सीएमआई ने 32 पानी की बोतलों को बरामद किया। प्रतिबंधित ब्रांड की पानी की बोतलों को जब्त कर लिया। दोपहर में पानी की बोतलों को नष्ट कर दिया गया है।