फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ननद के नाम जमीन न कर दे ससुर, इसलिए बहू ने मौसेरे देवर के साथ मिलकर मार डाला

शाहजहांपुर के थाना खुटार के गांव रौतापुर कलां में 65 वर्षीय रामसेवक मिश्रा की हत्या उनकी बहू ने अपने मौसेरे देवर और उसके साथी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। बहू को शक था कि ससुर अपनी बेटी के नाम अपनी जमीन करना चाहता था। 15 नवंबर की सुबह रामसेवक मिश्रा का शव घर की बैठक में पड़ा मिला था। उनकी हत्या सिर पर भारी वस्तु का प्रहार कर की गई थी। एसपी राजेश एस. ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद तीनों को गिरफ्तार किया। शनिवार को हत्याकांड का खुलासा कर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें