शाहजहांपुर में वीआईपी ग्रुप विद हेल्पिंग हैंड्स का शपथ ग्रहण, प्रतिभा सम्मान और जन अभिनंदन समारोह हुआ। इसमें मेधावी छात्र-छात्राओं और समाजहित में काम करने वाले संगठनों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। गांधी भवन में हुए समारोह में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति से धूम मचाई। इसके बाद समाजसेवी नीलम गुप्ता, निधि बहल,ऊषा मिश्रा, संजय चोपड़ा, डॉ.विजय जौहरी, डॉ. गौरव कौशल, सौरभ सोमवंशी, हरिशरण बाजपेयी, अभिनव तिवारी, राजकमल बाजपेई आदि को सम्मानित किया। महापौर अर्चना वर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, अभिनय गुप्ता, रंजना तिवारी आदि मौजूद रहीं।