शाहजहांपुर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का होली मिलन समारोह रविवार को धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने गीत, कविता व नृत्य की प्रस्तुति से धूम मचाई। इस दौरान समाज के लोगों ने होली के गीतों पर नृत्य किया। जेएल कनौजिया स्कूल में हुए आयोजन में संरक्षक सीए संजय सक्सेना ने भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। दीपांशी जौहरी, साक्षी सक्सेना, दृष्टि सक्सेना ने गणेश वंदना व अन्वी सक्सेना ने सरस्वती वंदना की। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद सभी ने फूलों व गुलाल से होली खेलकर नृत्य किया। कार्यक्रम में बाल कृष्ण श्रीवास्तव, डॉ. विजय जौहरी, अमित जौहरी, पवन कुमार सक्सेना, अवनीश सक्सेना, भरत श्रीवास्तव, अतुल सक्सेना, महिला जिलाध्यक्षा नीति सक्सेना, पवन सक्सेना आदि मौजूद रहे।