शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात करीब 12 बजे दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान फायरिंग भी हुई। इससे गोली लगने से मोहल्ला हाथीथान निवासी मोहम्मद गाजी खान (25 वर्ष) घायल हो गया। उसके हाथ में गोली लगी है। घटना अशफाक नगर पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई है। इंस्पेक्टर सदर अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। दो युवकों को हिरासत में लिया गया है।