फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महिलाओं ने हल षष्ठी पर उपवास रखकर भगवान हलधर का किया पूजन, मंगलगीत गाए

शाहजहांपुर में हल षष्ठी पर रविवार का सुहागिनों ने उपवास रखकर भगवान हलधर का पूजन किया। घरों तथा मंदिरों में पूजन के बाद ढोलक की थाप पर मंगलगीत गाए गए। इस दौरान महिलाओं ने नृत्य भी किया। भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलदाऊ को हरधर के नाम से भी जाना जाता है। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर सुहागिनों द्वारा उपवास रखकर उनका पूजन किए जाने की मान्यता है। इसी के अनुसार महिलाओं ने पूजन किया। शहर के मोहल्ला लाला तेली बजरिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर में महिलाओं ने हलधर की पूजा-अर्चना कर गीत गाए और प्रसाद वितरित किया। हलधर भगवान के स्वरूप का पूजन पुजारी सुरेश चंद्र मिश्र ने संपन्न कराया। इस मौके पर प्रेमवती मिश्रा, नेहा मिश्रा, कांती, प्रमिला अग्रवाल, गायत्री, पूनम, मोहिनी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें