फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लक्ष्य पूरा न होने पर उत्पीड़न करने का आरोप, शाहजहांपुर में संविदाकर्मियों ने दिया धरना

शाहजहांपुर में विद्युत संविदा मजदूर संगठन ने संविदा कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अधीक्षण अधीनता कार्यालय में धरना दिया। इस बीच मुख्य अभियंता को संबोधित ज्ञापन अधीक्षण अभियंता जेपी वर्मा को दिया है। बृहस्पतिवार को विद्युत निगम के संविदा कर्मचारी नारेबाजी करते हुए एसई ऑफिस पहुंचे और धरने पर बैठ गए। संविदाकर्मियों ने कर्मियों से असिस्टेंट बिलिंग, राजस्व वसूली आदि के कार्यों का लक्ष्य पूरा न होने की आड़ में तबादला और छंटनी करने का विरोध किया। मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार पाल ने कहा कि अनुबंध और श्रम कानून के विरुद्ध संविदा कर्मचारियों से लिए जाने वाले काम का संगठन विरोध करता रहेगा। उन्होंने कहा कि संविदा कर्मचारियों में नियुक्त एसएसओ एवं लाइनमैन कुशल श्रमिक के दायरे में आते हैं। इन्हें 25000 एवं अकुशल श्रमिक को 18000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाए, 35 संविदा कर्मचारियों को बकाया वेतन भी उपलब्ध कराया जाए। चेतावनी दी कि यदि मांगों को नहीं माना गया तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें