फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले के विरोध में शाहजहांपुर में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन... हिंदू संगठनों ने भी जताया आक्रोश

पहलगाम में आतंकी हमले में निर्दोष लोगों के मारे जाने पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। शाहजहांपुर के सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा। वहीं, हिंदू संगठनों ने भी कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। सेंट्रल बार एसोसिएशन की ओर से बुधवार को एक आम सभा का आयोजन राजीव सभागार में किया गया। इसमें जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या किए जाने पर गहरा दुख व शोक संवेदना व्यक्त की गई। बार एसोसिएशन ने घटना की घोर निंदा करते हुए भारत सरकार से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस व प्रभावी कार्रवाई किए जाने की मांग की। इसके बाद अधिवक्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें