फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां तहसील में वकीलों ने एसडीएम और तहसीलदार का पुतला फूंका

शाहजहांपुर जिले के पुवायां तहसील में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे तहसीलदार और एक वकील के बीच ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद वकीलों ने नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे के बाद वकील एसडीएम के ऑफिस में वार्ता के लिए पहुंचे। इस बीच थाने से पुलिस फोर्स भी पहुंच गया। इस पर वकील भड़क गए और लाठीचार्ज कराने के लिए पुलिस बुलाने का आरोप लगाने लगे। एसडीएम और तहसीलदार की वकीलों से जमकर नोकझोंक भी हुई। इसके बाद वकील तहसील भवन में धरने पर बैठ गए। बाद में एसडीएम और तहसीलदार का पुतला फूंका गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें