फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: तहसील दिवस में फोन पर आईपीएल मैच देखते रहे खुटार थाना प्रभारी, वीडियो वायरल

Mukesh Kumar Updated Sun, 19 Apr 2026 05:58 PM IST

शाहजहांपुर के पुवायां तहसील परिसर में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम सदानंद सरोज सहित अन्य अधिकारी प्रार्थनापत्रों की सुनवाई करने में व्यस्त रहे, लेकिन खुटार के थाना प्रभारी इस दौरान आईपीएल की झलकियां देखते रहे। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शनिवार को पुवायां तहसील में समाधान दिवस के दौरान थाना प्रभारी के मोबाइल पर आईपीएल देखने के दौरान किसी ने वीडियो बना लिया। वीडियो में दिख रहा है कि एक थाना प्रभारी शिकायत पर पीड़ित से बात कर रहे हैं, लेकिन खुटार थाना प्रभारी के मोबाइल पर आईपीएल मैच की झलकियां चल रही हैं। भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव ने कहा कि अधिकारी समाधान दिवस के प्रार्थनापत्रों को गंभीरता से नहीं लेते हैं, इस कारण लोगों को बार-बार चक्कर काटने पड़ते हैं। एसडीएम सदानंद सरोज ने बताया कि इस तरह की जानकारी नहीं है। मामले को दिखवाया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें