शाहजहांपुर में कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं में गंगा में डुबकी लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान जैतीपुर में डांडी घाट और मिर्जापुर में रामनगरिया घाट पर गंगा स्नान के लिए भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने स्नान किया। लोगों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान पुण्य भी किया। फिर घाटों पर लगे मेले के चाट पकौड़ी का आनंद लिया। मेले में लगी दुकानों पर महिलाओं जहां शृंगार का सामान लिया तो बच्चों ने खिलौने खरीदे। गंगा स्नान और मेले में भीड़ जुटने के चलते मेला स्थल की ओर जाने वाले मार्गों पर बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन हुआ। इसके चलते जाम की समस्या भी रही।