शाहजहांपुर में कारगिल विजय दिवस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। छावनी परिषद और भारतीय सेना की ओर से छावनी क्षेत्र में स्थित शहीद संग्रहालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें केक काटकर कारगिल विजय की खुशी को जाहिर किया गया। कारगिल युद्ध में बलिदान होने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर अभिनंदन सिंह ने कहा कि कश्मीर के कारगिल में पाकिस्तान ने कब्जा कर लिया था। उस जमीन को छुड़ाने के लिए युद्ध लड़ना पड़ा, इसमें हमने अपने सर्वश्रेष्ठ 580 जवानों को बलिदान किया, जिसकी बदौलत ही कारगिल विजय प्राप्त हो सकी।