फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जीएफ कॉलेज ने जीता फुटबॉल का उद्घाटन मैच, राजकीय रजा कॉलेज रामपुर को 5-0 से हराया

शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज के खेल मैदान पर अंतर महाविद्यालय फुटबाल (पुरुष) टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को राजकीय रजा कॉलेज रामपुर और जीएफ कॉलेज की टीमों के बीच उद्घाटन मैच खेला गया, जिसमें जीएफ कॉलेज की टीम ने 5-0 से जीत दर्ज की। मैच के दौरान राजकीय रजा कॉलेज की टीम के खिलाड़ी एक भी गोल नहीं कर सके। टूर्नामेंट में महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली से संबद्ध हिंदू कॉलेज मुरादाबाद, बरेली कॉलेज बरेली, विश्वविद्यालय कैंपस बरेली, राजकीय रजा कॉलेज रामपुर, एसएस कॉलेज और जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।टीमों के बीच मुकाबले के बाद फाइनल मैच भी खेला जाएगा। देर शाम को प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। उद्घाटन मैच का प्रारंभ प्राचार्य मोहसिन हसन खान, क्रीड़ा सचिव फैयाज अहमद, सुहेल अहमद नकवी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें