फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जीएफ कॉलेज मैदान पर क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, आईके मस्टालियन टीम ने 126 रनों से जीता उद्घाटन मैच

शाहजहांपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता निर्भय चंद्र सेठ उर्फ जापान बाबू की स्मृति में शुक्रवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हो गया। जीएफ कॉलेज के मैदान पर उद्घाटन मैच चौधरी अकादमी पुवायां बनाम आईके मस्टालियन टीम के बीच खेला गया। इसको आईके मस्टालियन टीम ने 126 रनों से जीत लिया। आईके मस्टालियन के खिलाड़ी शिव कुमार राठी ने 11 चौकों व छह छक्कों की मदद से 100 रन बनाए। हर्ष राना ने 51, अब्दुल जीशान ने 25 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चौधरी अकादमी पुवायां के खिलाड़ी दस ओवर में 90 रन बनाकर ऑलआउट हो गए। शिव कुमार राठी को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान की गई। इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजपा सांसद अरुण कुमार सागर ने फीता काटकर व बैटिंग करके किया। ददरौल विधायक अरविंद सिंह, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह व एसपी राजेश एस. ने भी बल्लेबाजी करके हाथ आजमाया। आयोजक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि शनिवार को लखीमपुर व शाहजहांपुर की टीमों के बीच खेला जाएगा। इस मौके पर राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर, महापौर अर्चना वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें