फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: यातायात नियमों का करें पालन, ट्रैफिक पुलिस ने आईटीआई के प्रशिक्षुओं को किया जागरूक

Tue, 04 Nov 2025 04:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

शाहजहांपुर में यातायात माह के अंतर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रशिक्षुओं को यातायात के नियम बताए गए। सीओ यातायात ने यातायात नियमों का पालन करने पर जोर दिया। मोबाइल फोन का प्रयोग कर वाहन चलाने से बचने के लिए प्रेरित किया। बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल निकटतम अस्पताल पहुंचाने व राहवीर योजना का लाभ उठाकर 25 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया जा सकता है। टीएसआई विनय पांडेय ने बताया कि हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करें। अधिक रफ्तार, तीन सवारी, स्टंट से बचने की सलाह दी गई। सड़क दुर्घटना के घायलों की सहायता कर राहगीर/गुड सेमेरिटन बनने एवं उत्तर प्रदेश सरकार की राहवीर योजना के लाभों के बारे में बताया। उन्होंने अपील की है कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करें। कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल आपके लिए नहीं, बल्कि सड़क पर चल रहे प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। सुरक्षित यातायात आदतें ही जीवन सुरक्षा का आधार हैं। इस मौके पर आईटीआई के प्राचार्य, पीटीओ आरपी गौतम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें