फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में इंटक के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, सरकार पर लगाया ये आरोप

शाहजहांपुर में राष्ट्रीय आह्वान पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। सरकार पर संविदा पर नौकरी देकर बेरोजगारों को गुमराह करने का आरोप लगाया। कलक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। यूनियन के पवन सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय आह्वान पर आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार बेरोजगारों को संविदा पर नौकरी दे रही है। यह बेरोजगारों के साथ धोखाधड़ी है। मजदूरों को भी कम से कम 26 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाना चाहिए। शाहजहांपुर की आर्डनेंस क्लोदिंग फैक्टरी में दिन प्रति दिन कर्मचारियों की संख्या घट रही है। वर्तमान में केवल 15 सौ लोग ही फैक्टरी में कार्यरत हैं। कई अन्य फैक्टरियां भी बंद हो गईं हैं। सरकार नई फैक्टरी शुरू नहीं कर रही है और जो हैं, उन्हें बंद कर रही है। इससे बेरोजगारी बढ़ रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें