फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर बवाल: उपद्रवियों की पहचान कर गिरफ्तार करने की मांग, हिंदू जागरण मंच ने किया प्रदर्शन

शाहजहांपुर में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को सौंपा। इसमें शहर की छवि धूमिल करने वालों की निंदा की और कठोर कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन में राजेश अवस्थी ने बताया कि उपद्रवियों के चेहरे सीसीटीवी में कैद हैं। उनकी पहचान कर तत्काल गिरफ्तार किया जाए। भीड़ को भड़काने वाली महिलाओं पर कार्रवाई की जाए। प्रथम सूचना रिपोर्ट अज्ञात न होकर नामजद होनी चाहिए। उपद्रव करने वालों पर रासुका लगाया जाए। पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस घटना को दबाने का प्रयास कर रही है। हजारों की संख्या में उपद्रवियों की भीड़ सदर बाजार थाना के पास मौजूद थी। कई दिन बाद भी किसी भी अराजकतत्व की गिरफ्तारी नहीं की गई। इससे आम जनमानस में आक्रोश व्याप्त है। ज्ञापन देने वालों में जिला संयोजक दुर्गेश चंद्र मिश्रा, राजेश अवस्थी, गोविंद मिश्रा, राजेंद्र कन्नौजिया, राजेंद्र पटवा, सौरभ वाजपेयी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें