फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शाहजहांपुर में झमाझम बारिश, शहर के कई इलाकों में जलभराव

शाहजहांपुर में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को मंगलवार को हुई तेज बारिश ने बड़ी राहत दी। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर बाद शुरू हुई तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, बारिश ने राहत के साथ परेशानी भी खड़ी कर दी। शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया। रोडवेज बस अड्डा, नगर निगम कार्यालय परिसर और टाउन हॉल के आसपास पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। नालों की सफाई नहीं होने के कारण ओवरफ्लो हो गए। इसके चलते सड़कों पर पानी भर गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें