फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में छात्राओं ने समझा पुलिस के कामकाज का तरीका, इंस्पेक्टर ने हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

शाहजहांपुर में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से छात्राओं में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने के लिए बुधवार को स्टेशन रोड स्थित महिला थाने में दोस्त पुलिस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुनानक कन्या पाठशाला हाईस्कूल की छात्राओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा। महिला थाने की इंस्पेक्टर रश्मि अग्निहोत्री ने छात्राओं से कहा कि पुलिस मदद के लिए होती है। अगर कभी किसी समस्या का सामना करना पड़े तो पुलिस की हेल्पलाइन 112 पर कॉल कर सकती हैं। तुरंत मदद पहुंचेगी। इसके अलावा अपनी शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1090 पर भी दर्ज करा सकती हैं। इसमें शिकायतकर्ता का नाम गुप्त रखा जाता है। उन्होंने छात्राओं को थाने का भ्रमण कराया और कामकाज की जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें