शाहजहांपुर में गर्लफ्रेंड से शादी के लिए अपने अपहरण का नाटक रचने वाले बीबीए के छात्र को उसके दो दोस्तों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। छात्र ने अपने ही परिवार से फिरौती के 40 हजार रुपये वसूल भी लिए थे। पुलिस ने 48 घंटे में पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।