फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ढाई घाट पर रामनगरिया मेले में तीन तंबुओं में लगी आग, मची हड़कंप

शाहजहांपुर के मिर्जापुर क्षेत्र में ढाई घाट गंगा तट पर चल रहे माघ मेला रामनगरिया में शुक्रवार रात अचानक संतों के तीन तंबुओं में आग लगने से हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। इस बीच फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। योगी मौजनाथ एवं विजयनाथ गंगा तट पर तंबू तानकर आश्रम बनाकर निवास कर रहे हैं। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे मौजनाथ के तंबू में आग लग गई और देखते ही देखते तीन तंबू आग की चपेट में आ गए। इससे मेले में अफरातफरी मच गई। लोग भाग खड़े हुए। इस बीच पहुंची पुलिस ने वहां से भीड़ को हटाया। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। संतों के अनुसार, अचानक लगी आग में लगभग 60 हजार रुपये की नकदी, रसोई का सामान, फर्नीचर तथा अन्य आवश्यक सामग्री जलकर राख हो गई। वहीं, फर्रुखाबाद के थाना शमशाबाद के मेला प्रभारी मनोज भाटी ने बताया कि तंबू में जल रही जोत से पहले कैलेंडर में आग लगी और फिर तंबू में आग लग गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं, पुलिस की टीम ने तंबू लगाकर रह लोगों को जागरूक भी किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें