फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में रोजा सब्जी मंडी गेट पर ट्रांसफार्मर में लगी आग, बंदर जिंदा जला

शाहजहांपुर के रोजा सब्जी मंडी गेट पर मंगलवार शाम एक बंदर ट्रांसफार्मर पर कूद पड़ा। इस कारण ट्रांसफार्मर में आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर आग का गोला बन गया। लपटों को देख लोग दहशत में आ गए। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। रोजा सब्जी मंडी गेट पर पारस धर्म कांटे के पीछे वोडाफोन कंपनी के टॉवर के लिए 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। ट्रांसफार्मर के नीचे एक व्यक्ति ने पुराने टायर और लकड़ी जमा कर रखी थी। मंगलवार शाम एक बंदर ट्रांसफार्मर पर कूद गया। करंट लगने से बंदर की मौत हो गई। बंदर के कूदने की वजह से हुई स्पार्किंग से ट्रांसफार्मर में आग लग गई। ट्रांसफार्मर के पास रखे टायर और लकड़ी में भी आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। लोग पीछे हटने लगे। इसी दौरान पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग बुझाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें