फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा- महिला सशक्तिकरण के लिए अहिल्याबाई होल्कर ने किए अनेक कार्य

शाहजहांपुर में शुक्रवार को भाजपा की ओर से अहिल्याबाई होल्कर जयंती समारोह का आयोजन गांधी भवन के सभागार में किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग जुटे। मुख्य अतिथि वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर लोकमता यूं ही नहीं कहलाईं। उन्होंने महिलाओं को सशक्त करने के लिए अनेक कार्य किए। रानी अहिल्याबाई होल्कर ने सदैव सनातन और राष्ट्र के प्रति जागरूकता के साथ समाज के महिलाओं के सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि डबल इंजन की सरकारें सभी वर्गों व धर्मों के लिए कार्य कर रही हैं। जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, अरुण गुप्ता, वीरेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें