फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में चौथे बड़े मंगल पर जगह-जगह हुए भंडारे, शरबत वितरण कर कमाया पुण्य

शाहजहांपुर में ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर जगह-जगह भंडारे का आयोजन कर पुण्य कमाया गया। गर्मी को देखते हुए लोगों ने शरबत का वितरण भी किया। बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। खिरनीबाग स्थित रामचरन धर्मशाला के पास सुबह नौ बजे भंडारे से पूर्व बजरंग बली को भोग लगाया। पूजा-अर्चना के बाद भंडारा शुरू किया। लोगों ने पूड़ी, सब्जी, हलुवे के रूप में प्रसाद चखा। उस्मानबाग चौकी के पास श्री रुद्र बाला जी मंदिर के सामने शरबत वितरण किया। टाउनहॉल रोड, सदर बाजार, लाल इमली चौराहा, स्टेशन रोड समेत कई स्थानों पर भंडारा और शरबत वितरण किया गया। लोगों को रास्ते में रोककर शरबत पिलाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें