फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में नलकूप के लिए नहीं मिल रही बिजली, किसानों ने उपकेंद्र पर किया हंगामा

शाहजहांपुर में मदनापुर उपकेंद्र से नलकूपों को बिजली की आपूर्ति नहीं मिलने से नाराज किसानों ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। किसानों ने सारे फीडरों को बंद करा दिया। सूचना पर आए एसडीओ व जेई से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने समझाकर शांत किया। जेई ने शेड्यूल बनाने के बाद किसान शांत हुए हैं। उपकेंद्र ग्रामीण इलाके के नलकूपों को दो दिन से बिजली की आपूर्ति नहीं मिल रही है। नलकूप नहीं चलने से धान की फसल के नुकसान को देखते हुए मंगलवार की सुबह छह बजे से किसान उपकेंद्र पर एकत्रित होने लगे। करीब आठ बजे किसानों ने सारे फीडरों को बंद करा दिया। कहा कि जब उन्हें बिजली नहीं मिलेगी तो वह आपूर्ति नहीं चलने देंगे। किसानों ने बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर जेई भोलानाथ और एसडीओ मौके पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया। दोनों अफसरों से किसानों की खूब नोकझोंक हुई। इस बीच पुलिस भी पहुंची और दोनों पक्षों में वार्ता कराई। तय हुआ कि 12-12 घंटे के रोस्टर के हिसाब से बिजली की आपूर्ति दी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें