पुवायां में भाकियू भानु गुट के पदाधिकारियों ने गुरुवार को डाक बंगला परिसर में इंस्पेक्टर के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह यादव ने कहा कि इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर वह कार्यकर्ताओं के साथ थाना गेट पर धरना देंगे। फिर भी कार्रवाई नहीं होने पर जिला मुख्यालय के लिए कूच करेंगे।