शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र में छुट्टा जानवरों से फसल की रखवाली के लिए खेत में लगाए गए तार में करंट उतरने से गांव रामदेवरी निवासी किसान ब्रजेश कुमार वर्मा बुरी तरह झुलस गए। परिजन उन्हें बंडा सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।