फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मदरसा में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लगाई गई प्रदर्शनी, अमर बलिदानियों को किया याद

शाहजहांपुर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मदरसा नुरुल हुदा बिजलीपुरा में वीर शहीदों की याद में शहीद चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रसून राय ने फीता काटकर किया। उन्होंने प्रदर्शनी के चित्रों को देखा। प्रदर्शनी में अमर क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों और बलिदान देने वाले वीरों के चित्रों को प्रदर्शित किया गया। रंग-बिरंगे पोस्टरों और प्रेरणादायक नारों के साथ प्रदर्शनी ने लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत कर दी। प्रसून राय ने कहा कि हम जिस आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उसके पीछे अनगिनत शहीदों की कुर्बानियां हैं। इस बीच 'मुल्क की आजादी में मदारिस की भूमिका' विषय पर संगोष्ठी में मुख्य अतिथि एसएस कॉलेज के इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. विकास खुराना ने विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को संबोधित किया। कहा कि भारत की स्वतंत्रता संग्राम में मदारिस का योगदान बेहद महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक रहा है। प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां, मोहम्मद रफी, इमरान सईद खान, अब्दुल लतीफ, मोहम्मद फैसल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें