फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: डीएम ने किया निरीक्षण, तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कर पुनर्जीवन के लिए निर्देश दिए

शाहजहांपुर में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को ग्राम बझेड़ा बझेड़ी और कुइयां में लगभग 26 हेक्टेयर क्षेत्रफल वाले तालाब व ग्राम हसौआ में 1.4 हेक्टेयर चारागाह भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने और उनके पुनर्जीवन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि तालाब की भूमि को तत्काल खाली कराया जाए व डालमिया शुगर का पानी तालाब में आने से तुरंत रोका जाए। उन्होंने पूरे तालाब की खोदाई, चारों ओर 10 फीट चौड़ा ट्रैक बनाने और पांच फीट चौड़ी पट्टी में वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए। चारागाह भूमि के निरीक्षण करते हुए डीएम ने एक एकड़ क्षेत्र में गोशाला निर्माण कराने व शेष भूमि पर हरे चारे की बुवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि गौवंश के लिए पर्याप्त चारे की व्यवस्था हो सके। उनके साथ एसडीएम जीत सिंह राय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें