फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर के पुवायां में लगा शिविर, जांच कराने के लिए उमड़ी दिव्यांगों की भीड़

शाहजहांपुर के पुवायां के ब्लॉक सभागार में शनिवार को दिव्यांग कैंप का आयोजन किया गया। राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार ने फीता काटकर कैंप का शुभारंभ किया। कैंप में आए दिव्यांगों की जांच करके डॉक्टर ने उन्हें उपकरण के लिए चिह्नित किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार ने कहा कि अभी जनपद के सभी ब्लॉकों में कैंप का आयोजन करके उपकरण के लिए चयनित किया जाएगा। इसके बाद सभी ब्लॉकों में दिव्यांगों को उपकरण का वितरण किया जाएगा। सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख नीलम देवी के पति सुरजन लाल और कई जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें