फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में इत्र और फूलों से भक्तों ने श्याम संग होली, भजनों पर खूब थिरके

Mon, 10 Mar 2025 05:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

शाहजहांपुर में श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव के तहत होली पर्व से पहले श्याम के भक्त भक्ति से सराबोर हो गए। सोमवार को श्री श्याम बाबा की निशान शोभायात्रा के दौरान भक्तों ने फूल, गुलाल-अबीर व इत्र से होली खेली। भजनों की रसधारा पर खूब नृत्य किया। इस बीच कई जगह पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया।

श्री श्याम मित्र मंडल, श्री श्याम सेवा समिति और श्री श्याम सखी परिवार की ओर से सोमवार की सुबह सात बजे वनखंडी नाथ मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। श्याम भक्त फूलों, इत्र आदि से होली खेलकर नृत्य करते हुए चल रहे थे। बाबा श्याम के निशान लहराते हुए भक्तों ने स्थानीय भजन गायक विशाल राज, रवि अग्रवाल और पप्पू चौधरी के श्याम बाबा के सुंदर भजनों पर खूब नृत्य किया। फूलों की खुशी और इत्र से वातावरण महक उठा।

शोभायात्रा मालखाना मोड़, कच्चा कटरा मोड़, मंडी, चौक, केरूगंज होते खाटू श्याम मंदिर प्रताप इंक्लेव में समाप्त हुई। लोगों ने छतों से भक्तों पर पुष्प वर्षाकर श्रद्धा को प्रकट किया। इस मौके पर गोविंद राम अग्रवाल, कुंज बिहारी अग्रवाल, डाॅ. गौरव कौशल,डाॅ. रवि मोहन, कैलाश नारायन अग्रवाल, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, हितेश, श्याम बिहारी शर्मा, राम चंद्र सिंघल, सुरेश सिंघल, नारायन दास अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, रवि गोयल, श्याम मोहन अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, चन्द्रशेखर खन्ना धीरू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें