शाहजहांपुर में सामाजिक संस्था जय भारत की ओर से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अमर रहे गणतंत्र हमारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति से खूब धूम मचाई। शहर के मोहल्ला बिजलीपुरा स्थित अटल ऑटोरियम सभागार में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। इसके बाद सेंट बिलाल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति से धूम मचाई। आलिमा, हिफ्जा,मनहा, यूसरा,संध्या की प्रस्तुति को अतिथियों ने सराहा। आर्य महिला डिग्री कॉलेज, जीआईसी के बच्चों ने भी देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत प्रस्तुत किए। इस बीच क्विज प्रतियोगिता में जैद, रहीम, अक्सा, समन, गायत्री, दिव्या, रुसदा, ईदान ने बाजी मारी। संस्था के अध्यक्ष राजीव कृष्ण अग्रवाल ने बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर शाजिया खान, सना इकबाल, इंशा खान, शहीरा सैयद, सिद्धार्थ बाजपेई आदि मौजूद रहे।