मध्य प्रदेश के जिला शिवपुरी में गायत्री शक्ति पीठ में बाबा के भेष में रह रहे 37 साल से फरार राजेश उर्फ राजू को पुलिस गिरफ्तार कर ले आई। 1986 में तिलहर में एक सर्राफा पर तेजाब फेंकने के मामले में उसको 1988 में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया था। शुक्रवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।