फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे कांग्रेसीजन

शाहजहांपुर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को गांधी भवन में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना दिया। इस दौरान जोरदार नारेबाजी कर लाठीचार्ज का विरोध जताया गया। धरनास्थल पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी कार्यक्रम को खत्म करना सरकार की दमनकारी नीति की सोच है। इसके विरोध में पूरे प्रदेश के कांग्रेसजनों ने लखनऊ पहुंचकर शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकाला गया। वहां उन पर लाठीचार्ज किया गया, जिसमें कई नेता व कार्यकर्ता घायल हुए हैं। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान ने कहा कि भाजपा जनहित से जुड़ी हर योजना व हर कार्य को मिटाने पर आमादा है। धरने में पूर्व महानगर अध्यक्ष पवन सिंह, कृष्ण विनोद मिश्रा, रामजी अवस्थी, पूनम पांडे, रानी पांडे, बिंदेश्वरी राज, प्रेम प्रकाश वाल्मीकि, संजय सक्सेना, अतीत बागी, सुशील शर्मा,अच्छन खान,अदीब अहमद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें