फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में हरियाली तीज पर रंगारंग कार्यक्रम की धूम, तान्या गुप्ता बनीं तीज क्वीन

शाहजहांपुर में वैश्य समाज महिला संगठन ने हरियाली तीज कार्यक्रम बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में तान्या गुप्ता को तीज क्वीन चुना गया। एक रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीती गुप्ता व भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने राधा-कृष्ण की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर किया। छात्रा ने नृत्य से कार्यक्रम को गति दी। हरियाली तीज से संबंधित प्रश्न किए गए। सही जवाब देने वालों को सम्मानित किया गया। मेहंदी, डांस समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं कराईं गईं। इसके बाद तान्या गुप्ता को तीज क्वीन चुना गया। कुमकुम गुप्ता प्रथम रनर अप और अनुराधा द्वितीय रनरअप रहीं। उन्हें उप मंडलाध्यक्ष ज्योति गुप्ता, जिलाध्यक्ष रजनी गुप्ता समेत अन्य अतिथियों ने ताज पहनाकर स्वागत किया। मेघा गुप्ता, सीमा गुप्ता, रम्मन गुप्ता, नमिता, प्रीति, निधि, संगीता, संध्या गुप्ता आदि का सहयोग रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें