शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज में बाइक की टक्कर से दो साल के कार्तिक की मौत हो गई। शनिवार शाम हुए हादसे के बाद रविवार को परिजनों ने गर्रा पुल पर जाम लगा दिया। वे आरोपी पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा दिया।